नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली के साकेत में भारत का दूसरा एप्पल स्टोर लॉन्च करने के कुछ घंटों बाद कंपनी के सीईओ टिम कुक दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल मैच के दौरान मौजूद रहे। अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने मैच को एंजॉय किया। इस दौरान उनके फोटोज तेजी से वायरल हुए। उनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के स्टैंड में खड़े होकर टीमों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
‘टिम कुक भी क्रिकेट के फैन हैं’
टिम कुक और सोनम कपूर की मौजूदगी ने इस पल को बेहद खास बना दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने कहा- वाओ टिम कुक मैच देख रहे हैं…यह एक ट्रीट है। वहीं एक अन्य ने कमेंट किया- “ऐसा लगता है कि टिम कुक भी क्रिकेट के फैन हैं।”
और पढ़िए – मिकी आर्थर बने पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर, इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उतरेंगे
https://twitter.com/BoiesX45/status/1649082172039643137
दो एप्पल स्टोर्स के लॉन्च के लिए भारत में हैं टिम कुक
टिम कुक फिलहाल दो एप्पल स्टोर्स के लॉन्च के लिए भारत में हैं। पहला मुंबई में मंगलवार को लॉन्च किया गया जबकि दूसरा रिटेल स्टोर गुरुवार को दिल्ली में पेश किया गया। भारत को अपने बड़े बाजार के रूप में देखते हुए iPhone निर्माता ने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स की मेन्यूफेक्चरिंग को बढ़ाने की उम्मीद की है।
और पढ़िए – IPL 2023: DC vs KKR मैच के दौरान नजर आए टिम कुक और सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां
https://twitter.com/ani_digital/status/1649100029087608832
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की मुलाकात
वर्तमान में भारत में Apple की एम्प्लॉयमेंट स्ट्रेंथ 1 लाख है। सूत्रों ने कहा कि आने वाले वर्षों में यह 2 लाख तक जाने की उम्मीद है। कुक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। कुक ने आखिरी बार 2016 में भारत का दौरा किया था, जब टेक दिग्गज ने देश में ऑपरेशन शुरू ही किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
15 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
41 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines