IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में हैं। हालांकि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कुछ मैचों में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव एक धाकड़ खिलाड़ी हैं और बल्ले से खूब रन बनाते हैं लेकिन कप्तान के तौर पर अभी तक उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। यहां तक की एक बार तो उन्हें कप्तानी से हाथ भी धोना पड़ा था। आईए जानते हैं सूर्यकुमार यादव का कप्तान के रुप में अब तक प्रदर्शन कैसा रहा है।
रणजी ट्रॉफी में कप्तान के रुप में सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम के मिस्टर 360 ने अपने करियर की शुरुआत डोमेस्टिक क्रिकेट से की थी। उन्होंने 2010-11 की रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम मुंबई की तरफ से 764 रन बनाए थे। 2014-15 की रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज गेंदबाज जाहिर खान उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया।
और पढ़िए – ODI World Cup: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम, फिर भी खेलेगी वनडे वर्ल्ड कप, जानिए कैसे
सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 53 की एवरेज के साथ 485 रन बनाए। हालांकि कप्तान के रुप में वे फेल रहे। उनकी कप्तानी में टीम शुरुआत के 6 में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव पर दबाव बन गया और उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उस समय अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए ये किया था।
और पढ़िए – IPL के बाद पाकिस्तान की फ्लाइट पकड़ेगा LSG का ये दिग्गज, PCB कोच बनाने के लिए तैयार
सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी फेल
2020 के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव को सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई का कप्तान बनाया गया। हालांकि वे इस टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में बुरी तरह फेल हुए। उनकी कप्तानी में टीम ने इस टूर्नामेंट में 5 में से सिर्फ एक मैच जीता और क्वालिफायर भी नहीं खेल पाई। वहीं बल्ले से भी उनका जादू नहीं चला और वे सिर्फ 75 रन ही बना पाए।
सूर्यकुमार यादव का भले ही डोमेस्टिक में कप्तान के रुप में रिकॉर्ड खराब रहा हो। लेकिन वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई ने भी उन पर भरोसा जताया है और टी20 का उपकप्तान बनाया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम को ये ही उम्मीद होगी की वे टीम को जीत दिलाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines