IPL 2023, SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। ये इस मैदान पर इस सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह मात दी थी।
Hyderabad Pitch Report: कैसी है हैदराबाद की पिच?
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को रास आती है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती है। हालांकि, यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
और पढ़िए – GT vs KKR, IPL 2023: ‘कारामाती’ राशिद खान का कमाल, हैट्रिक लेकर केकेआर को किया बेहाल
ऐसे में तेज गेंदबाज अपनी गति में मिश्रण करते हुए दिख सकते हैं ताकि बल्लेबाज को रन बनाने से रोका जा सके।
टॉस जीतने के बाद टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत (56.92) बेहतर है।
Rajiv Gandhi Stadium records: कैसे हैं स्टेडियम के रिकॉर्ड?
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 65 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 28 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं।
यहां उच्चतम स्कोर (231/5) का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बनाया था। वहीं न्यूनतम स्कोर (80) है, जो दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2013 में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद:
एडेन मार्करेम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन।
और पढ़िए – IPL 2023: विकेटकीपर के साथ हुई भयंकर टक्कर, फिर भी Yash Dayal ने लपक लिया असंभव कैच, देखें
पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, वी कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबादा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा और अथर्व तायडे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines