IPL 2023 SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
वापसी करने उतरेगी लखनऊ की टीम
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से मात दी थी वहीं दूसरे मैच में टीम को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ की टीम वापसी करना चाहेगी और जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
और पढ़िए – हैप्पी बर्थडे ‘बेब’, ससुराल में जन्मदिन मनाकर बुरे फंसे शाहीन अफरीदी, फैंस ने नोटिस कर ली बड़ी चीज
पहली जीत दर्ज करने उतरेगी हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 50 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते वे फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में लास्ट पर हैं। ऐसे में इस मैच में टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद स्कवॉड
एडन मार्कराम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन।
और पढ़िए – ‘जो इंग्लैंड में बसने की कोशिश कर रहा है…’, मोहम्मद आमिर की वापसी पर कामरान अकमल ने कसा तंज
लखनऊ सुपर जाइंट्स स्कवॉड
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines