IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम की गेंदबाजी काफी खराब रही। मैच में टीम की प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे कगिसो रबाडा भी कुछ खास नहीं कर पाए। जिसपर पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने सवाल खड़े किए हैं।
रबाडा ने फेंकी दो नो बॉल
मैच में पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करने आए कगिसो रबाडा ने भले ही दो विकेट झटके हों लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दे दिए। रबाडा ने दो नो बॉल और दो वाइड फेंकी। एक शानदार मोहाली ट्रैक जिस पर एलएसजी के बल्लेबाज पहले से ही पीबीकेएस के गेंदबाजों को कूट रहे थे, रबाडा ने उन्हें दो फ्री-हिट प्रदान किए। रबाडा के अलावा गुरनुर बराड़ ने भी दो बार ओवरस्टेप किया लेकिन वे युवा हैं। जबकि रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के लिए ये करना सभी को हैरान करने वाला था।
और पढ़िए – Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए रोहित शर्मा, बीसीसीआई व क्रिकेटर्स द्वारा इस तरह दी जा रही बधाई
साइमन डूल ने रबाडा को लेकर कही ये बात
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने शुक्रवार को मैच में दूसरी बार ओवरस्टेप करने पर रबाडा को जमकर लताड़ लगाई। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा ने एलएसजी को नो बॉल डालकर एक फ्री हिट और एक अतिरिक्त रन दिया। उनकी अगली गेंद वाइड थी और शुक्र है कि अगली गेंद पर सिंगल निकला।
उन्होंने स्टार सपोर्ट्स पर कमेंट्री करने के दौरान कहा कि -ये अस्वीकार्य व्यवहार है, आप एक अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि- वे हमेशा ऐसा ही करते हैं, वे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और सही गेंदों पर भी वे लाइन से सिर्फ एक इंच पीछे होते हैं।’
ऐसे हारी पंजाब किंग्स की टीम
मोहाली में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 45 और काइल मायर्स ने 54 रनों की शानदार पारी खेली।
और पढ़िए – PAK vs NZ: फखर जमां ने खेली 180 रनों की पारी, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी मात
258 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी पंजाब की टीम 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी और हार गई।टीम की ओर से अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। लखनऊ की ओर से यश ठाकुर और नवीन उल हक ने 3-3 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
22 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines