Shivam Dube: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस सीजन सीएसके के लिए 5वीं बार चैंपियन बनाने में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अहम भूमिका निभाई थी। वह क्रीज पर आते थे और छक्कों की बारिश करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंज करते थे। शिवम दुबे ने टीम और कप्तान एमएस धोनी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अपने खेल को लेकर शिवम दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं इस बारे में नहीं सोचना चाहता कि क्या होने वाला है। मैं बल्लेबाजी करते समय केवल गेंदबाज पर फोकस करना पसंद करता हूं और किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार रहना चाहता हूं। अन्यथा आप दबाव को बुलावा देरहे होंगे। इसलिए, मैं वर्तमान में रहना और हर गेंद पर ध्यान देना बेहतर महसूस करता हूं’।
टीम की खुशी तलाशते हैं
चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लेकर शिवम दुबे ने कहा कि ‘सीएसके में, हम सभी टीम के उद्देश्य में विश्वास करते हैं। जैसे, अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम हार जाती है, तो भी मुझे खुशी नहीं होती। हम सभी चाहते हैं कि टीम जीते और सभी को खुश करे न कि व्यक्तिगत खुशी की तलाश में रहे।
माही भाई ने बढ़ाया मेरा विश्वास
शिवम दुबे ने आगे कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो, हाल ही में खत्म हुए आईपीएल सीजन में मेरी बल्लेबाजी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान माही भाई (एमएस धोनी), टीम के साथी और सहयोगी स्टाफ सहित पूरे सीएसके ने समर्थन दिया। वे सभी चाहते थे कि मैं इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करूं। मुझे बहुत खुशी हुई जब माही भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपने दम पर कुछ मैच जिता सकता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास स्तर काफी बढ़ गया।’
आईपीएल 2023 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
शिवम दुबे आईपीएल 2023 में कमाल की बैटिंग की थी। चेन्नई सुपर किंग्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 16 मैचों में 159.92 के शानदार स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 52 रन रहा। इस खिलाड़ी ने 35 गगनचुंबी छक्के और 12 चौके लगाए थे।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
15 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
44 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines