IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 52वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में एक समय राजस्थान रॉयल्स जीत गई थी लेकिन संदीप शर्मा ने अंतिम गेंद नो बॉल फेंक दी। जिसके बाद फ्री हिट पर अब्दुल समद ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस हार के बाद सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर हीरो बनें संदीप शर्मा फिर से जीरो पर आ गए। वे हार के बाद काफी निराश दिखे। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने ये कहा है कि वे अब एक दो दिन तक सो नहीं पाएंगे। पूर्व क्रिकेटर ने इसके पीछे राजस्थान के खेमे को माहौल को भी जिम्मेदार बताया जो कि हार के बाद बेहद खराब है।
और पढ़िए – DC vs RCB: ‘सिराज को निशाना बनाना चाहते थे…’, आरसीबी पर बड़ी जीत के बाद बोले डेविड वॉर्नर
पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए दीप ने कहा ‘ये चीज तो तय है कि संदीप अगले एक दो दिन तो नहीं सोने वाले…अब वो किस तरीके से इससे निकलेंगे वो आस-पास के माहौल और कैसा ट्रिटमेंट मिलता है उस पर निर्भर करेगा। क्योंकि जब टीम इस स्थिति में होती है कि पिछले 6 में से उन्होंने 5 मैच हारे हैं तब सब अपने-अपने शैल में घुस जाते हैं। तब ड्रेसिंग रूम में दो बंदे एक कोने में…चार बंदे दूसरे कोने में होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि -‘ ऐसे वक्त में खुसर-पुसर शुरू हो जाती है कि उसको वो ओवर क्यों दिलवाया या मुझे क्यों नहीं खिलाया। मुझे वहां पर बॉल डालना चाहिए था…उसने कैच छोड़ दिया। ऐसे में कई बार एक दूसरे को दोष देने लगते हैं। कई बार खुद को कोसने लगते हैं कि मुझे और अच्छा करना चाहिए था। ये मैच राजस्थान रॉयल्स की बोडिंग का टेस्ट है।’
और पढ़िए – IPL 2023: प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, जानिए समीकरण
मैंने ऐसा कभी भी नहीं देखा
वहीं पूर्व क्रिकेटर ने आगे आखिरी गेंद पर नो-बॉल और फिर विपक्षी टीम की जीत पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि – मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि आखिरी गेंद नो बॉल होती है और फिर दूसरी टीम जीत जाती है। मैं खुश था कि संदीप ऐसा दूसरी बार कर रहा है, पहले उसने चेन्नई के खिलाफ ऐसा किया था। मेरे दिमाग में उस समय और भी चीजें चल रही थी कि ये मैच यहां तक पहुंचना ही नहीं चाहिए था। जब नो बॉल हुआ तो मैंने कहा बस ये देखना बाकी था। मैच रोमांचक था, मगर रॉयल्स के लिए नहीं। पिछले 6 मैचों में यह उनकी पांचवी हार है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines