नई दिल्ली: आईपीएल को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। स्टेडियम खचाखच भरे नजर आ रहे हैं तो वहीं फैंस अपने फेवरेट स्टार को खेलते देख रोमांचित हैं। ग्रैंड ओपनिंग के बाद स्टेडियम में दर्शकों का हुजूम उमड़ने लगा है, लेकिन कुछ फैंस को ज्यादा पैसा खर्च करने पर लग्जरी सुविधाएं भी मिल रही हैं। हाल ही एक फैन ने सोशल मीडिया पर 20,000 रुपये के आईपीएल टिकट के साथ अपना वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
गिल बोले- सही है भाई हमें तो चलकर जाना पड़ता है
दरअसल, फैन ने आईपीएल के उद्घाटन के दिन का टिकट खरीदा था, जिसमें उसे ग्रैंड सेरेमनी के साथ स्टेडियम में एंट्री करने पर इलेक्ट्रिक कार चलाने का मौका मिला। ये कार संभवतः उसे प्रीमियम लाउंज में पहुंचने के लिए दी गई थी। 20 हजार के टिकट में लग्जरी सुविधाएं मिलने के बाद फैन ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने मजेदार कमेंट कर महफिल लूट ली। प्रतिक्रिया देते हुए गिल ने लिखा- “सही है भाई, हमें तो चल कर जाना पड़ता है।”
और पढ़िए – ODI World Cup: भारत के इन दो शहरों में खेले जा सकते हैं पाकिस्तान के मैच, PCB ने जताई ख्वाहिश
shubman gill
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs MI: आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली को घर में दी शिकस्त
गिल ने शानदार पारी खेलकर दिलाई जीत
ओपनिंग सेरेमनी की बात करें तो सिंगर अरिजीत सिंह, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। अरिजीत इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते भी नजर आए थे। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस मौके पर अहमदाबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भरा रहा। इस मैच में सीएसके के खिलाफ खेलते हुए गिल ने 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर शानदार जीत दिलाई। टाइटंस को 19.2 ओवर में ही जीत मिल गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines