IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया। अर्जुन ने जब मैदान पर कदम रखा तो उनके पिता सचिन तेंदुलकर वहां मौजूद थे। वे इसे देखकर भावुक हो गए और अपने बेटे के लिए एक खास संदेश भी उन्होंने लिखा।
लंबे समय से था इंतजार, अब हुआ खत्म
अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वे साल 2021 के सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन उन्हें पिछले 2 सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन को इस सीजन में मुंबई ने आखिरकार मौका देने का फैसला किया। कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ दो ओवर ही किए। इसमें अर्जुन ने 17 रन दिए। उनकी गेंद में रफ्तार और मिश्रण देखने लायक था।
और पढ़िए – IPL 2023 GT vs RR: संजू-हेटमायर का बल्ले से तहलका, रोमांचक मैच में गुजरात के जबड़े से छीनी जीत
सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास संदेश
बेटे अर्जुन के डेब्यू के बाद सचिन तेंदुलकर ने खुश होकर सोशल मीडिया पर एक खास संदेश लिखा। उनका संदेश बेहद खास था और इसमें उन्होंने अर्जुन को क्रिकेट को सम्मान देने की बात कही। सचिन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अर्जुन, आज तुमने अपनी बतौर क्रिकेटर अपनी जर्नी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।बतौर पिता, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है और खेल आपको प्यार करेगा’।
यहां तक पहुंचने के लिए की है काफी मेहनत -सचिन
सचिन तेंदुलकर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे एक और ट्वीट किया। उन्होंने इसमें अर्जुन की मेहनत और परेशानियों का भी जिक्र किया और इस सफर को बेहद कठिन बताया। सचिन ने लिखा कि’आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे। यह एक खूबसूरत जर्नी की शुरुआत है। मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं’।
और पढ़िए – GT vs RR: 6, 6, 6, संजू सैमसन ने मचाई तबाही, राशिद खान को जमकर कूटा, देखें
मैच का लेखा-जोखा
मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। केकेआर के लिए इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में शतक बनाया। 186 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली। फिर सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंद पर 43 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
5 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines