हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: फाफ डु प्लेसिस ने किया कमाल, IPL में ऐसा करने वाले 15वें बल्लेबाज बने

विज्ञापन
Faf du Plessis completes 4000 runs in IPL

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 60वें मैच में रॉयल्स चैलेंजर बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 112 रनों के बड़े अंतर से संजू सैमसन की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 44 गेंद पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

आरसीबी के कप्तान फॉफ ने आईपीएल में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह इस लीग में 4 हजार रन पूरे करने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं। जबकि वह चौथे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लीग में 4 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

विराट कोहली- 7062
शिखर धवलन- 6600
डेविड वॉर्नर- 6265
रोहित शर्मा- 6099
सुरेश रैना- 5528

विज्ञापन

आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर- 6265
एबी डिविलियर्स- 5162
क्रिस गेल- 4965
फॉफ डु प्लेसिस- 4034

इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं फॉफ

फाफ डु प्लेसिस इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं। वह 12 मैचों में 631 रन बना चुके हैं। जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। इस खिलाड़ी ने अब तक सबसे ज्यादा 34 छक्के भी लगाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में भी फॉफ लगातार बने हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola