नई दिल्ली: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मैदान पर अपने दिमाग और परिस्थिति के अनुसार चाल चलने के लिए जाने जाते हैं। अश्विन इससे पहले मांकडिंग के लिए भी चर्चित रहे थे। जिसके बाद इसे लेकर बहस भी छिड़ गई थी। हालांकि अश्विन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विपक्षी टीम के कप्तान शिखर धवन को रनआउट करने का चांस मिस कर दिया। अब ये उन्होंने धवन की रेस्पेक्ट करते हुए जानबूझकर किया या उनसे चांस ही मिस हो गया, यह कहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अश्विन ने इसे लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।
और पढ़िए – RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के Prabhsimran Singh ने मचाया गदर, लगाए शानदार चौके-छक्के, देखें Video
सातवें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा पंजाब किंग्स की पारी के दौरान सातवें ओवर में देखने को मिला। अश्विन जैसे ही स्ट्राइकर एंड पर खड़े प्रभसिमरन सिंह को इस ओवर की चौथी गेंद डालने आए वे आगे बढ़े और जैसे ही उन्होंने गेंद डालने की कोशिश की, अचानक रुक गए। इसी दौरान शिखर धवन भी क्रीज छोड़ चुके थे। ऐसे में अश्विन के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ये चांस छोड़ दिया। इस तरह महज 15 रन बनाकर खेल रहे शिखर धवन आउट होने से बच गए। इसके बाद धवन ने शानदार बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 56 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 86 रन ठोके। वहीं अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट निकाला।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘उमरान मलिक ने कहा था तीन छक्के मारूंगा…’, चहल ने किया खुलासा
https://twitter.com/JioCinema/status/1643630225526325248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643630225526325248%7Ctwgr%5Ef8903ab90932084091eae0d3665c498eccbb2cac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fmiffed-at-shikhar-dhawan-ravichandran-ashwin-issues-final-warning-to-india-star-camera-pans-on-jos-buttler-during-rr-vs-pbks-ipl-2023-watch-video-101680706067936.html
देखते रह गए बटलर
अश्विन के इस चांस को छोड़ने के बाद बाउंड्री लाइन के पास खड़े जोस बटलर देखते ही रह गए। दरअसल, अश्विन ने आईपीएल में बटलर को आउट करके ही मांकडिंग की बहस को जन्म दिया था। तब अश्विन पंजाब किंग्स और बटलर रॉयल्स के लिए खेलते थे। हालांकि अब दोनों एक ही टीम में खेलते हैं। हालांकि अश्विन इससे पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि नॉन-स्ट्राइकर का जल्दी क्रीज छोड़ना अनुचित है। गेंदबाज के छोर पर बल्लेबाजों को रन आउट नहीं करने का निर्णय करियर को खत्म करने वाला प्रभाव पैदा कर सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
28 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines