RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच शाम को 7:30 बजे से कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में आयोजित किया जाएगा। मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में 6ठे नंबर पर है। वहीं राजस्थान 5वें स्थान पर है।
आईपीएल 2023 में केकेआर का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में केकेआर ने 11 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 5 में जीत हासिल हुई है। टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 5 विकेट से मात दी थी। इस मैच में वह जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।
और पढ़िए – CSK vs DC: जिस गेंदबाज ने महीनेभर से नहीं खेला एक भी मैच, धोनी ने शानदार जीत के बाद लिया उसका नाम
केकेआर के टॉप परफॉर्मर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 337 रन जोड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके हैं। उनके खाते में 17 विकेट हैं। इसके अलावा जेसन रॉय भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैच खेले हैं जिसमें उसे 5 में जीत हासिल हुई है। टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान के टॉप परफॉर्मर्स
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं। उनके खाते में अब तक 477 रन है। उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। वहीं गेंदबाजी में चहल ने 17 विकेट लिए हैं।
Eden Gardens Pitch Report: कैसी है कोलकाता की पिच?
ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों को भरपूर फायदा मिलता है और रनों की बौछार देखने को मिल सकती है। पिच पर हालांकि बाद में स्पिनर्स को भी मदद मिलती है और वे भी अच्छी लेंथ पर गेंद डालकर विकेट झटका सकते हैं। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
KKR vs RR Head to Head: कौन किसपर भारी?
कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें से कोलकाता ने 14 मैच जीते हैं वहीं राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं।
और पढ़िए – CSK vs DC: डेविड वॉर्नर का पीछा नहीं छोड़ रही ये चीज, करारी हार के बाद किया खुलासा
संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स – आरके सिंह, जेजे रॉय, एन राणा (सी), एडी रसेल, एसपी नरेन, वीआर अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यूके), शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, एच राणा।
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines