IPL 2023: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ का मानना है कि रोहित शर्मा फॉर्म हासिल करने से कुछ ही शॉट दूर हैं। उनके मुताबिक रोहित एक शानदार खिलाड़ी हैं और वे नेट्स में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछले 5 मैचों में सिर्फ 12 रन ही बनाए हैं।
मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में भी वे सिर्फ 7 रन ही बना सके और आउट हो गए। वे वानिंदु हसरंगा को आगे बढ़कर शॉट मारने जा रहे थे लेकिन बॉल सीधे उनके पैड पर लग गई जिसके बाद डीआरएस में उन्हें आउट करार दिया गया।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर सामने आया नया ट्विस्ट, इन दो देशों ने खारिज किया PCB का हाइब्रिड मॉडल
जेसन बेहरेनडोर्फ ने जताई उम्मीद
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने रोहित शर्मा की तारीफ की और कहा कि “मुझे रोहित के इरादे से प्यार है, उसने विकेट के नीचे कदम रखा और गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया, जो वास्तव में देखने में अच्छा था। वह गेंद को नेट्स में वास्तव में अच्छी तरह से मार रहा है, लेकिन इस समय इसका असर देखने को नहीं मिला है। लेकिन, हम जानते हैं कि रोहित कितना अच्छा है, वह एक पूर्ण श्रेणी का खिलाड़ी है और वास्तव में अच्छी फॉर्म में वापस आने के लिए उसे कुछ अच्छे शॉट्स की आवश्यकता हो सकती है।”
और पढ़िए – IPL 2023: CSK की सफलता का राज क्या है? रवि शास्त्री ने बताई ये बड़ी वजह
कॉम्पिटिशन काफी कठिन हो गई है – बेहरेनडोर्फ
जेसन बेहरेनडोर्फ ने मैच के बाद आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल का भी जिक्र किया और कहा कि’ इस साल कॉम्पिटिशन काफी कड़ी है। यह पक्का है कि यह जीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थी। इसलिए उम्मीद है कि हमें इस मोमेंटम को बनाए रखने की जरूरत है। अभी आगे हमें तीन महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं।’ हालांकि उन्होंने सूर्यकुमार यादव, टीम डेविड समेत अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines