---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: 81 रनों की बड़ी जीत से गदगद हुए रोहित शर्मा, आकाश मधवाल की तारीफ में कही ये बात

IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम के लिए युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन दिए और 5 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ […]

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम के लिए युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 3.3 ओवरों में सिर्फ 5 रन दिए और 5 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ डाली। मैच के बाद रोहित शर्मा इस युवा खिलाड़ी से काफी प्रभावित हुए हैं। रोहित ने आकाश मधवाल की जमकर तारीफ भी की है।

रोहित शर्मा ने जीत पर दिया ये बयान

रोहित शर्मा ने मैच के 81 रनों से बड़ी जीत पर कहा कि ‘यही वह है जो हमने वर्षों से किया है। रोहित ने आकाश मधवाल की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह (आकाश) पिछले साल एक सहायक गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा था। एक बार जोफ्रा चला गया था और मुझे पता था कि उसके पास हमारे लिए काम करने का कौशल और चरित्र है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई लोगों को मुंबई इंडियंस से आते और भारत के लिए खेलते देखा है।

और पढ़िए – IPL 2023: Quinton de Kock को क्यों नहीं खिलाया? करारी हार के बाद क्रुणाल पांड्या ने दिया ये जवाब

युवा खिलाड़ियों को विशेष महसूस करना महत्वपूर्ण

टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से रोहित खुश दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें (युवाओं को) विशेष महसूस कराना महत्वपूर्ण है। उन्हें टीम का हिस्सा महसूस कराना है। मेरा काम सिर्फ उन्हें बीच में सहज बनाना है। वे अपनी भूमिकाओं को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि उन्हें टीम के लिए क्या करना है और आप यही चाहते हैं।’

---खबर नीचे जारी है---

पूरी टीम के योगदान से खुश हैं रोहित शर्मा

लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम ने शानदार फील्डिंग की। तीन खिलाड़ियों को रन आउट भी किया। इसे लेकर रोहित ने कहा कि टीम के तौर पर हमने इसका (क्षेत्ररक्षण) लुत्फ उठाया। मैदान पर सभी का योगदान देखकर अच्छा लगा। चेन्नई आकर, हम जानते थे कि पूरी टीम को पार्टी में आने की जरूरत है। वानखेड़े में आपको एक या दो शानदार प्रदर्शन की जरूरत होती है, लेकिन यहां मामला अलग है।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘कुछ सुनाई नहीं दे रहा था…’, आकाश मधवाल ने बताया धोनी को गेंदबाजी करने का अनुभव

---खबर नीचे जारी है---

मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 23 गेंद पर 41 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33 रनों की शानदार पारी खेली थी। अंत में नेहाल वढेरा ने 12 बॉल पर 23 रन बनाकर टीम को 188 रन तक पहुंचाया था। इस टारगेट के जवाब में लखनऊ 101 रन पर सिमट गई और 81 रनों से मैच हार गई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 25, 2023 12:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola