हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ये कला सिर्फ धोनी के पास है' रियान पराग ने भारत के पूर्व कप्तान के लिए कह दी दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
MS Dhoni Riyan Parag IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) से पहले सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा कर दी है। इस लिस्ट में जहां एकतरफ टीमों द्वारा कई दिग्गज खिलाड़ियों को उनके खराब प्रदर्शन के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग (Riyan Parag) को रिटेन करके सभी को चौंका दिया। दरअसर पराग ने पिछले आईपीएल में कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था। वहीं अब इस पर रियान पराग ने प्रतिक्रिया दी है और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भी तारीफ की है।

अभी पढ़ें – 6,W,4,4,4,4,W,1: पहले टॉम लैथम ने कूटा, फिर शार्दुल ने बाउंड्री पर दिखाया खराब फील्डिंग का नजारा, देखें वीडियो

टीम का धन्यवाद – रियान पराग

स्पोर्ट्सकीडा से बातचीत करते हुए राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए जाने के बाद रियान पराग ने टीम को धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दिल की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम क्रिकेटर्स हैं जो महेंद्र सिंह धोनी की तरह मैच को फिनिश करना जानते हैं। वह राजस्थान के लिए यही काम करना चाहते हैं। वे टीम के लिए आईपीएल 2022 में भी छठी या फिर सातवीं पोजिशन पर उतरे थे हालांकि उन्होंने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले ही छा गए अर्शदीप सिंह…बस से उतरते ही शुरू कर दिया भांगड़ा, देखें VIDEO

ये कला सिर्फ धोनी के पास है- रियान पराग

रियान पराग यही नहीं रुके उन्होंने आगे भी टीम के पूर्व कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि ‘ धोनी की तरह मैच को फिनिश करना हर कोई नहीं जानता है। वह एक ऐसी कला है जिसकी महारत बहुत कम लोगों के पास ही है। अब मैं अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही ये काम कर रहा हूं। शायद यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स ने मुझे एक बार फिर रिटेन किया है।

विज्ञापन

बता दें कि आईपीएल 2020 में पराग ने 12 परियों में 86 रन बनाएं। पराग के खराब प्रदर्शन पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। हालांकि 2023 के आईपीएल में उन्हें अपने आप से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद है। उन्होंने कहा है कि टीम ने मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर में खरा उतरूंगा और आईपीएल में अपना बेस्ट जरूर दूंगा।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola