IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज 3 दिन बाद 31 मार्च से होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा खिलाड़ी ने अपने दिल का राज खोला है। उसने बताया है कि वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह बेस्ट फिनिशर बनना चाहता है। इस प्लेयर का नाम रियान पराग है, जिन्ही उम्र सिर्फ अभी 21 साल है।
राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि फिनिशर बनने की प्रेरणा उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) से ही मिली है। रियान पराग इन दिनों रॉजस्थान रॉयल्स के कैंप में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
और पढ़िए – BAN vs IRE: Litton Das और Rony ने मिलकर टी20 में रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए किया बड़ा धमाका
रियान पराग ने एमएस धोनी को लेकर दिया ये बयान
रिया पराग ने पीटीआई से बीतचीत की। उन्होंने आईपीएल 2023 को लेकर अपने गेम प्लान के बारे में बात की। उन्होंने बताया, ‘मैं पिछले तीन वर्षों से फिनिशिंग की भूमिका निभा रहा हूं। मेरे दिमाग में सिर्फ एक नाम आता है जो मैंने पहले भी कहा है, एमएस धोनी। मुझे नहीं लगता कि किसी और ने उस कला में महारत हासिल की है। उस भूमिका में जा रहे हैं।’
धोनी जैसी फिनिशर बनना चाहता हूं- रियान पराग
रियान पराग ने कहा कि मैं हमेशा उनकी (धोनी) ओर देखता हूं कि वह कैसे खेल को खत्म करते हैं या खेल को गहराई तक ले जाते हैं। मैं उनके जैसा फिनिशर बनना चाहता हूं
जहां टीम बोलेगी वहां बैटिंग करूंगा- रियान पराग
पराग ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘अगर राजस्थान रॉयल्स मुझसे पूछती है कि, ‘मैं कहां बल्लेबाजी करना चाहता हूं, तो मैं नंबर 4 कहूंगा, लेकिन, हमेशा की तरह, मैं हमेशा की तरह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, जहां भी टीम को मेरी जरूरत है और जहां भी वे सोचते हैं कि मैं सबसे अच्छा फिट हूं।’
और पढ़िए – ICC Men’s ODI Batting Rankings: रोहित-विराट को फायदा, जानें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज?
कौन हैं रियान पराग?
रियान पराग आईपीएल में 47 मैच खेल चुके हैं। उनकी उम्र अभी 21 साल है। वह तेज तर्रार बैटिंग के साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उनका जन्म असम के गुहावटी में हुआ था। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स टीम से खेलते हैं। इस टीम के लिए वह पिछले 3 सीजन से एक फिनिशर की भूमिका में दिखे हैं।
IPL 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
संजू सैमसन (c & wk), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (wk), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
34 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines