ICC Men's ODI Batting Rankings: रोहित-विराट को फायदा, जानें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज?
Edited By Bhoopendra Rai

ICC Men's ODI Batting Rankings Rohit and Virat Big advantage
Edited By Bhoopendra Rai

ICC Men's ODI Batting Rankings Rohit and Virat Big advantage
ICC Men’s ODI Batting Rankings: आईसीसी ने आईपीएल से ठीक पहले ताजा रैकिंग जारी की है। इस बार की रैंकिंग में बड़े उलटफेर दिखे हैं। वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फायदा मिला है। शुभमन गिल वनडे की रैंकिंग में पांचवे नंबर पर काबिज हैं। वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात की जाए तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पर मौजूद हैं।
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब सातवें नंबर पर आ गए हैं। अब उनकी रेटिंग 719 हो गई है। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा मिला है, पहले वे आठवें नंबर पर थे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को भी एक स्थान का फायदा मिला है, रोहित नौंवे से अब आठवें स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग अब 707 हो गई हैं।

ICC Men’s ODI Batting Rankings:
वनडे में बाबर आजम अभी भी नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके रेटिंग 887 है। जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रासी वैन बने हुए हैं, जिनकी रेटिंग 777 प्वाइंट है। नंबर तीन पर पाकिस्तान के इमाम उल हक हैं, चौथे नंबर पर क्विंटन डिकॉक और पांचवे नंबर टीम इंडिया के सालमी बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम है, जिनकी रेटिंग 738 है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: