नई दिल्ली: रिंकू सिंह, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 5 छक्के जड़कर मैच जिताने वाला वो बल्लेबाज जिसका कारनामा अब तक क्रिकेट के गलियारों में गूंज रहा है। हर कोई रिंकू की जमकर प्रशंसा कर रहा है। बच्चा-बच्चा रिंकू सिंह जैसा खिलाड़ी बनना चाहता है। ऐसे में इस बल्लेबाज ने खुद ही बता दिया है कि उनके जैसा प्लेयर कैसे बना जा सकता है।
कप्तान का अच्छा दोस्त बनना
दरअसल, आईपीएल के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें 3 स्टेप में ये बताया गया है कि रिंकू सिंह कैसे बन सकते हैं। इस वीडियो में रिंकू खुद आते हैं और पहले स्टेप के बारे में बात करते हुए कहते हैं- पहला स्टेप कप्तान का अच्छा दोस्त बनना है। इसके बाद वह कप्तान नितीश राणा को वॉट्सएप पर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजते हैं। साथ ही फोन लगाकर कहते हैं मैंने आपका ब्रेकफास्ट ऑर्डर कर दिया है अब मैं आपके लिए खाने में और क्या ऑर्डर करूं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: मैदान पर उतरते ही बाबर आजम लगाएंगे खास ‘शतक’, बन जाएंगे तीसरे खिलाड़ी
https://twitter.com/IPL/status/1646792983281549313
प्रैक्टि्स में जी-जान लगाना
दूसरे स्टेप के बारे में बात करते हुए रिंकू सिंह कहते हैं- प्रैक्टि्स में जी-जान लगाना। इसके बाद उनके प्रैक्टि्स करते कुछ शॉट सामने आते हैं। जैसे ही तीसरे स्टेप की बारी आती है, उनके पास शार्दुल ठाकुर आकर खड़े हो जाते हैं। वे कहते हैं- परफॉर्मेंस, सिर्फ परफॉर्मेंस। इसके बाद रिंकू सिंह के 5 छक्कों वाला वीडियो चलने लगता है। बीच में शाहरुख खान की रिंकू के साथ बातचीत भी नजर आती है, जिसमें वे उन्हें बच्चा कहकर संबोधित करते हैं।
और पढ़िए – WPL को मिलेगी बड़ी विंडो, फरवरी में होम एंड अवे फॉर्मेट के साथ होगा आयोजित
कठिन परिश्रम, लग्न और मेहनत की जरूरत
आईपीएल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- फन टेक, ये हैं वे 3 स्टेप जिससे रिंकू सिंह बना जा सकता है। हालांकि आईपीएल ने फन के तौर पर ये वीडियो शेयर किया है, साथ ही इसमें डिस्क्लेमर भी दिया है कि ये वीडियो फिक्शन पर आधारित है और इसमें अच्छे ह्यूमर का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि रिंकू सिंह जैसा खिलाड़ी बनने के लिए कठिन परिश्रम, लग्न और मेहनत की जरूरत होती है। केकेआर अब सन राइजर्स हैदराबाद के ईडन गार्डंस में अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में भी रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines