IPL 2023: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। इस बार कई टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी इस बार बदलाव के दौर से गुजरी है। नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने डेविट वॉर्नर को नया कप्तान बनाया है, ऐसे में हेड कोच रिकी पोंटिंग टीम को तैयार करने में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार पोंटिंग ने दिल्ली के एक बल्लेबाज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
पृ्थ्वी शॉ का बल्ला बरसाएगा रन
रिकी पोंटिंगने इस बार दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृ्थ्वी शॉ को लेकर बड़ी बात ही है। पोंटिंगका मानना है कि इस सीजन में पृथ्वी शॉ शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के लिए जमकर रन बरसाएगा। रिकी पोंटिंगका कहन है कि इस बार के सीजन के लिए पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए जमकर मेहनत की है। इसलिए उसका प्रदर्शन भी शानदार होगा।
और पढ़िए – रिटायरमेंट के बाद कोच बन सकता है ऑस्ट्रेलिया का पूर्व कप्तान
अलग अंदाज में दिखेंगे पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने भी प्रैक्टिस कैंप शुरू होने के बाद कोच रिकी पोंटिंगसे मुलाकात की थी। जहां पोंटिंगने शॉ को कई टिप्स दिए थे। यही वजह है कि रिकी पोंटिंगका मानना है कि इस बार पृथ्वी शॉ आईपीएल में अलग अंदाज में नजर आएंगे। क्योंकि शॉ के अंदर बहुत प्रतिभा है। वह शानदार बल्लेबाज हैं और जल्द ही सबके सामने निखरकर आने वाला है। पोंटिंगने कहा कि वह अच्छे खिलाड़ियों को बनाना चाहते हैं, जिसमें शॉ उन्हें बेहतर लगते हैं।
ओपनिंग करेंगे पृथ्वी शॉ
ऐसे में अब फैंस भी पृथ्वी शॉ से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि पृथ्वी शॉ इस साल भी डेविड वॉर्नर के साथ टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी शॉ ने पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।
पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर
बात अगर पृथ्वी शॉ के आईपीएल करियर की जाए तो उन्होंने आईपीएल के 63 मैच खेले हैं, जहां 63 पारियों में शॉ ने 25.21 औसत से 1588 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्द्धशतकीय पारियां भी निकली है। शॉ ने आईपीएल में 195 चौके और 55 छक्के लगाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
36 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines