---विज्ञापन---

IPL 2023: RCB को तीसरा लगा झटका, महज 2 ओवर फेंककर आईपीएल से बाहर हो गया स्टार प्लेयर

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लग गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को आईपीएल 2023 से बाहर कर दिया गया है। टॉपले को 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लग गई थी। टॉपले ने डेब्यू मैच में कैमरून […]

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लग गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को आईपीएल 2023 से बाहर कर दिया गया है। टॉपले को 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच के दौरान दाहिने कंधे में चोट लग गई थी। टॉपले ने डेब्यू मैच में कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए अपने दो ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। वह फील्डिंग के दौरान गेंद रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए।

यूके लौट गए हैं टॉपले

टॉपले अब यूके लौट गए हैं। सोमवार को केकेआर के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स टीम के लिए डेविड विली ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई। आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार रात के खेल के दौरान कहा- “दुर्भाग्य से रीस को घर वापस जाना पड़ा। वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।” “हमने उसे यहां रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन विशेषज्ञों का सुझाव है कि उसे कुछ समय के लिए बाहर रखा जाए।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – MCC ने धोनी समेत पांच भारतीय प्लेयर को दिया सम्मान, इस लिस्ट में किया शामिल

हसरंगा और हेजलवुड से मिलेगी मजबूती

टॉपले को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपये में साइन किया गया था। दिसंबर की नीलामी में उनका बेस प्राइस 75 लाख था। वह विल जैक्स और रजत पाटीदार के बाद चोट के कारण सीजन से बाहर होने वाले रॉयल चैलेंजर्स के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी टॉपले नियमित रूप से चोटों से जूझ चुके हैं। हाल ही में वार्म-अप मैच से पहले बाउंड्री कुशन पर कदम रखते हुए उनका टखना चोटिल हो गया था। जिसके बाद वह टी20 विश्व कप से चूक गए थे। बांगर ने यह भी पुष्टि की कि वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड के क्रमशः 10 अप्रैल और 14 अप्रैल को टीम में शामिल होने की उम्मीद है। रॉयल चैलेंजर्स का अगला मैच 10 अप्रैल को घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है। बांगर ने कहा कि हसरंगा उस गेम में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘उमरान मलिक ने कहा था तीन छक्के मारूंगा…’, चहल ने किया खुलासा

हसरंगा 10 तारीख को पहुंचेंगे

उन्होंने कहा- हसरंगा 10 तारीख को पहुंचेंगे। वह न्यूजीलैंड से लंबी उड़ान के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं, इसके बारे में हमें सोचना होगा। बांगर के अनुसार, हेजलवुड, 17 ​​अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। गेंदबाज ने खुद पहले ही सुझाव दिया था कि उन्हें वापसी के लिए 20 या 23 अप्रैल को दोनों में से किसी एक मैच का इंतजार करना होगा। बांगर ने कहा- “जोश 14 तारीख को आने वाला है।” उनके पास हमारे साथ कुछ सत्र होंगे और उम्मीद है कि 17 तारीख तक जाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।”

---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 06, 2023 10:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola