IPL 2023: आईपीएल 2023 के 32 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विराट कोहली को आउट करते हुए अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। डेल स्टेन के नाम 95 मैचों में 97 विकेट हैं और वह संन्यास भी ले चुके हैं।
दअसल, आईपीएल 2023 के 32 वें मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी कर रही आरीसबी ने पहली ही गेंद पर अपना सबसे बड़ी विकेट खो दिया है। बोल्ट ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस विकेट के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए। इसके बाद बोल्ट ने शाहबाज अहमद को भी आउट किया।
और पढ़िए – RCB vs RR: Trent Boult ने दिया विराट को गच्चा, पहली ही गेंद पर हुआ काम तमाम, देखें वीडियो
कौन हैं ट्रेंट बोल्ट, उनकी ताकत क्या है?
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं। वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। उनके पास गेंद को बाहर ले जाने और अंदर लाने की जबरदस्त झमता है। बोल्ट की खासियत है कि वह पहले ही ओवर में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। राइट हैंड के लिए अंतर आती गेंद बेहद खतरनाक होती है, जिस पर एक से बढ़कर एक दिग्गज गच्चा खा जाते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल में बड़ा धमाका, डेल स्टेन को पछाड़ा, ऐसा करने वाले 21वें गेंदबाज बने
ट्रेंट बोल्ट का आईपीएल करियर
ट्रेंट बोल्ट ने साल 2015 में आईपीएल के लिए डेब्यू किया था। वह पिछले 8 सालों में इस सीजन में 101 विकेट ले चुके हैं। बोल्ट ने आईपीएल में अब तक 84 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 101 विकेट चटका चुके हैं। 18 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
43 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines