IPL 2023, RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवा मैच रविवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर तीन साल बाद आईपीएल मैच खेला जाएगा ऐसे में पिच का अंदाजा होना बेहद ही जरुरी है।
कैसी है चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच?
बेंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है। आईपीएल में इसे गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है पिच पर ढेरों रन बनते हैं और चौकों छक्कों की बारिश होती है। इस बार भी यहां की पिच पर बहुत कुछ बदलने नहीं जा रहा है। पिच सपाट है और इसमें गेंदबाजों के लिए विकेट लेना मुश्किल होगा। इस मैदान की पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। कप्तान आम तौर पर यहां टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
आरसीबी की टीम के लिए चिन्नास्वामी का मैदान ज्यादा खास नहीं रहा है। घर पर उसे 42 मैच में जीत मिली है तो 40 में हार। वहीं मुंबई के लिए ये मैदान लकी रहा है। यहां उसे 10 मैच में जीत और केवल 3 में हार मिली है।
Banglore Weather update: कैसा रहेगा मौसम?
बेंगलुरू में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले के दौरान आसमान में हलके बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines