---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: निकोलस पूरन की तबाही ने बना दिया मैच…15 गेंदों में फिफ्टी ठोक बनाया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिंकू सिंह और सोमवार को निकोलस पूरन की आतिशी पारी देख दुनिया दंग रह गई। आईपीएल के 15वें मुकाबले में पूरन ने आरसीबी के घर में घुसकर ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि मैच का रुख ही […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिंकू सिंह और सोमवार को निकोलस पूरन की आतिशी पारी देख दुनिया दंग रह गई। आईपीएल के 15वें मुकाबले में पूरन ने आरसीबी के घर में घुसकर ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि मैच का रुख ही पलट दिया। पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा मार आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह केएल राहुल और पैट कमिंस के बाद कम गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

---विज्ञापन---

पूरन ने पूरे किए 1 हजार रन 

इसके साथ ही पूरन ने आईपीएल में एक हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। उन्होंने 7 गेंदों में 23 रन बनाते ही इस आंकड़े को छूआ। पूरन ने ये रन 51 मैचों में बनाए हैं।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘हमने रनआउट…’, आखिरी बॉल पर मिली हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने दिया ये बयान

---विज्ञापन---

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक 

  • 14 केएल राहुल बनाम डीसी मोहाली 2018
  • 14 पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022
  • 15. यूसुफ पठान बनाम SRH कोलकाता 2014
  • 15 सुनील नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017
  • 15 निकोलस पूरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2023

आते ही मचाया धमाका 

पूरन उस वक्त मैदान में आए जब लखनऊ के चार विकेट 10.4 ओवर में 99 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्कस स्टोइनिस 30 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। मुश्किल में चल रही टीम के लिए पूरन आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने चौके-छक्के ठोक गेंदबाजों की कुटाई की और दूसरी ही बॉल पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने सिराज के ओवर में दो चौके ठोके। इसके बाद कर्ण शर्मा के ओवर में दो छक्के-एक चौका ठोक रोंगटे खड़े कर दिए। अगले ओवर में पूरन ने हर्षल पटेल को कूटा और दो चौके-एक छक्का कूट डाला। 15वें ओवर में पार्नेल की दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का ठोक पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा ठोक क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। पूरन ने 15 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोका।

और पढ़िए – IPL 2023: निकोलस पूरन की तबाही ने बना दिया मैच…15 गेंदों में फिफ्टी ठोक बनाया ये रिकॉर्ड

19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से ठोके 62 रन

उन्हें मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। सिराज की गेंद पर शाहबाज अहमद ने उनका कैच पकड़ पवेलियन रवाना किया। पूरन ने कुल 19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से 62 रन ठोके। पूरन की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम गूंज उठा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 10, 2023 11:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola