IPL 2023, RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लग गया, जब टीम के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए।
ऐसे चोटिल हुए केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल मैच के दौरान चोटिल हो गए। बेंगलुरु की पारी में दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फील्डिंग के दौरान राहुल के पैर में खिंचाव महसूस हुआ। वह गेंद के पीछे दौड़ते हुए रुक गए। इस चोट के बाद वे दर्द में कराहते दिखे और फिर टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। वे दूसरी पारी में भी अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने आए लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। वे इसमें ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।
और पढ़िए – IPL 2023: WTC Final से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुरी तरह चोटिल हुए केएल राहुल, देखें वीडियो
कृणाल पांड्या ने केएल राहुल को लेकर दिया ये अपडेट
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद पूरे मैच में टीम की कप्तानी कृणाल पांड्या ने की। उन्होंने मैच के बाद कप्तान केएल राहुल की चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि फिलहाल मैनेंजमेंट द्वारा केएल राहुल का एक मेडिकल चैकअप करवाया जाएगा जिसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।
कृणाल पांड्या ने मैच को लेकर कही ये बात
मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेश के दौरान लखनऊ के स्टेंड इन कप्तान क्रुणाल पंड्या ने कहा कि “मुझे लगता है कि पहले हाफ में हमने बढ़िया गेंदबाजी की। हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे हम काफी खुश हैं। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान हमने अपने प्लान के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं की। बता दें कि मैच में लखनऊ के बल्लेबाजी पत्तों की तरह बिखर गई और 127 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर पाई।
ऐसे मैच हारी लखनऊ की टीम
इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 126/9 का स्कोर बनाया।जवाब में एसएसजी के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने 62 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट खोए। हालांकि, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़िए – IPL 2023: 9 में से 6 हार के बाद प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है KKR, जानिए समीकरण
जवाब में लखनऊ ने पॉवरप्ले के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। आरसीबी के गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के सामने लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines