GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से मात दे दी। मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से धाकड़ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड दिया गया। मैच में अवॉर्ड के अलावा जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।
जडेजा ने आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट
दरअसल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 22 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे। वहीं, जब वे गेंदबाजी करने के लिए आए तो 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन खर्च किए और दो अहम विकेट निकाले। मैच में दासुन शनाका का विकेट लेते ही उन्होंने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए।
और पढ़िए – IPL 2023: शुभमन गिल ने किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली के इस खास क्लब में हुए शामिल
ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय
रवींद्र जडेजा के आईपीएल में 150 विकेट तो हैं ही लेकिन इसके साथ उन्होंने 2500 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में वे दुनिया के तीसरे और भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और 150 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं। इस मामले में नंबर एक पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने आईपीएल के अपने करियर में 1560 रन बनाए हैं और 183 विकेट भी चटकाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सुनील नारायण हैं, जिन्होंने अब तक 1046 रन बनाए हैं और 163 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
चेन्नई ने ऐसे दर्ज की जीत
मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 60 रन बनाए थे।173 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा, महेश थीक्षाणा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
17 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines