IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट निकाले। इन 3 विकटों के साथ उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। अब 9 मैचों में इस गेंदबाज के कुल 17 विकेट हो गए हैं। 42 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों में 4 भारतीय बॉलर हैं। सिर्फ राशिद खान को छोड़ दिया जाए तो पर्पल कैप की रेस में कोई दूसरा विदेशी गेंदबाज नजर नहीं आता।
रेस में ये गेंदबाज भी शामिल
9 मैचों में 15 विकेट के साथ पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आरसीबी के लीड बॉलर मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने इस सीजन के 9 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर राशिद खान का नाम है, जिन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। पांचवे नंबर पर शमी हैं, जिन्होंने गुजरात के लिए 8 मैचों में 13 शिकार किए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, आरसीबी को हुआ नुकसान
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
17- तुषार देशपांडे, मैच 9
15- अर्शदीप सिंह, मैच 9
14- मोहम्मद सिराज, मैच 8
14- राशिद खान, मैच 8
13- मोहम्मद शमी- मैच 8
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
और पढ़िए – ‘वो हमारे लिए घर की तरह है’ सोनेट क्लब को कॉलेज से बाहर जाता देख दुखी हुए ऋषभ पंत, शेयर किया इमोशनल मैसेज
पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
25 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines