IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा दिख रहा है। 41 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों में 4 भारतीय बॉलर हैं। सिर्फ राशिद खान को छोड़ दिया जाए तो पर्पल कैप की रेस में कोई दूसरा विदेशी गेंदबाज नजर नहीं आता। 9 मैचों में 15 विकेट के साथ पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह नंबर 1 पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट निकाले हैं।
लिस्ट में सिराज, शमी और राशिद खान भी
पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आरसीबी के लीड बॉलर मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने इस सीजन के 9 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर राशिद खान का नाम है, जिन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। पांचवे नंबर पर शमी हैं, जिन्होंने गुजरात के लिए 8 मैचों में 13 शिकार किए हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: तीन मैचों में 3 सेंचुरी ठोक फखर जमां ने रचा इतिहास, तोड़ डाला बाबर आजम-विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
15- अर्शदीप सिंह, मैच 9
15- तुषार देशपांडे, मैच 9
14- मोहम्मद सिराज, मैच 8
14- राशिद खान, मैच 8
13- मोहम्मद शमी- मैच 8
क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
और पढ़िए – KKR vs GT: सुयश से छूटा मिलर का कैच, आगबबूला हो गए आंद्रे रसेल, देखें वीडियो
पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines