हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: पंजाब किंग्स ने बदला कप्तान, मयंक अग्रवाल को हटाकर इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
IPL 2023 Punjab Kings mayank agarwal shikhar dhawan

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स कप्तानी में बदलाव की तैयारी कर ली है। टीम ने मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को कप्तानी सौंप दी है। बुधवार को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की बोर्ड मीटिंग में इसे मंजूरी दे दी गई। पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर कहा- गब्बर पंजाब किंग्स के शिखर पर होंगे। नए कप्तान का स्वागत है। अगले पिछले सीजन में धवन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह विचार काफी समय से फ्रैंचाइजी में चल रहा था।

अभी पढ़ें – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के साथ हो गई चीटिंग? शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान

15 नवंबर है आखिरी तारीख

नीलामी के लिए जारी किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। नीलामी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होगी। कहा जा रहा है कि मयंक अग्रवाल की जगह धवन को कप्तानी सौंपने के पीछे व्हाइट बॉल क्रिकेट में धवन का बढ़ता कद है। धवन एकदिवसीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

धवन और जॉनी बेयरस्टो करें ओपनिंग

हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज के लिए भी कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मैनेजमेंट चाहता है कि धवन और जॉनी बेयरस्टो नियमित रूप से ओपनिंग करें। मयंक का खुद सलामी बल्लेबाज होने के कारण कप्तान होने के अलावा बल्लेबाजी क्रम पर फैसला करना मुश्किल काम होता जा रहा था।

वह पिछले साल फ्रैंचाइजी के दो रिटेंशन में से एक थे। उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। भारत के सलामी बल्लेबाज ने 12 पारियों में 16.33 की औसत से महज 196 रन बनाए। इसके विपरीत बेयरस्टो ने 11 मैचों में 23 की औसत से 253 रन बनाए थे। धवन टीम के सर्वोच्च स्कोरर थे। उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए।

विज्ञापन

पहले बात की जाएगी

मयंक को रिलीज किया जाएगा या नहीं, इस पर बेयरस्टो की सीरीज के लिए उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी के बाद ही फैसला लिया जाएगा। उनकी चोट स्पष्ट रूप से बहुत गंभीर रही है और आईपीएल में उनकी भागीदारी की गारंटी नहीं है। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने कहा, “हम मयंक को रिलीज करने पर फैसला लेने से पहले उनसे बात करेंगे।” संयोग से अनिल कुंबले का मुख्य कोच के रूप में तीन साल का अनुबंध पिछले महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद रिन्यू नहीं हुआ था।

अभी पढ़ें – IND vs BAN: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लिटन दास ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ठोक डाले इतने रन

विज्ञापन

विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड के एशेज विजेता कोच ट्रेवर बेलिस उनकी जगह पर आए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे प्रतियोगिता के बीच जब कोचिंग स्टाफ के भारत आने की उम्मीद है, इस पर फैसला किया जाएगा कि मयंक अग्रवाल को रिटेन, ट्रेड या रिलीज किया जाए।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola