हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Points Table: गुजरात की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को हुआ नुकसान, जानें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

विज्ञापन

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच को जीतने के साथ ही गुजरात ने 2 अंक हासिल कर लिए।

गुजरात टाइटंस इस मैच के बाद 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं उनके आगे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमें हैं। गुजरात की जीत से फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है जो कि तीसरे से चौथी पोजिशन पर खिसक गई है। वहीं पंजाब किंग्स इस हार के बावजूद 6ठें पायदान पर बनी हुई है।

और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs SRH: हैदराबाद और कोलकाता में कौन किसपर भारी? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर मौजूद

गुजरात टाइटंस सीजन की तीसरी जीत के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अब गुजरात के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के भी 6-6 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से ये दोनों टीमें उनसे आगे हैं। गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट इस जीत के बाद +0.341 का है तो लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स का क्रमश: +1.048 और +1.588 का है। जिसके चलते राजस्थान टॉप पर मौजूद है। राजस्थान ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं।

और पढ़िए – IPL 2023: बार-बार चोटिल होने से कैसे बचें जसप्रीत बुमराह? इयान बिशप ने बताया उपाय

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे।टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट (36) सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे।154 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस टीम ने 3 विकेट खोकर ही आसान जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप, रबाडा, सैन कर्रन और हरप्रीत ने 1-1 विकेट लिए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola