Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही टीम के खाते में दो अंक जुड़ गए। वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई। गुजरात टाइटंस के अब 18 अंक हो चुके हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।
अहमदाबाद में खेले गए मैच में हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स इससे पहले ही बाहर हो गई थी। अब बची हुई 8 टीमों में 3 स्पॉट के लिए लड़ाई है। इसमें से मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 16 से ज्यादा अंक लाने का मौका है। ऐसे में अगर ये तीनें टीमें अपने बचे हुए मैच जीत जाती है तो बाकी टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा।
अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स अपने आखिरी के दो मैच जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वे 16 अंक तक पहुंच जाएंगे और टॉप-4 में मौजूद एक भी टीम की हार के बाद उनके पास सुनहरा मौका होगा। वहीं केकेआर और राजस्थान रॉयल्स 14 अंको तक पहुंच सकती है। हालांकि उन्हें क्वालिफाई करने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करना होगा।
अगर टॉप 4 टीमों की बात करें तो इसमें गुजरात 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर, चेन्नई 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। लखनऊ सुपर जायंट्स के 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।