IPL 2023: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश है। वह आईपीएल के तीसरे मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ गोल्डन डक हुए। सूर्या कुमार ने बढ़िया शॉट खेला था, लेकिन किस्मत ने इस बल्लेबाज का साथ नहीं दिया और कुलदीप यादव ने कैच पकड़ लिया। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर सूर्या कुमार यादव ट्रेंड कर गए। उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच टीम के सीनियर प्लेयर पीयूष चावला उनके समर्थन में आए हैं।
पीयूष चावला ने दिया ये बयान
पीयूष चावला ने कहा कि ‘सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर टीम चिंतित नहीं है, अगर उन्होंने कुछ गेंदें खेल लीं तो फिर दोबारा वो फॉर्म में आ जाएंगे। उनका फॉर्म कभी भी चिंता का विषय नहीं था। इस फॉर्मेट में कमबैक करने के लिए केवल 10 गेंदें चाहिए। आपने चार चौके लगा दिए और आप फॉर्म में आ जाएंगे। वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए और ये होता है। स्थिति ही ऐसी थी। वहां पर चौके और छक्के भी लग सकते थे।”
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs GT: अहमदाबाद में बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे दम? देखें लाइव पिच रिपोर्ट
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मैचों वह गोल्ड डक हुए थे। इसके बाद आईपीएल में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी है।
और पढ़िए – IPL 2023, SRH vs PBKS: पहली जीत की तलाश में पंजाब के खिलाफ उतरेगी हैदराबाद की टीम, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो आईपीएल का 16वां मुकाबला दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई थी, जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines