हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: आखिरी ओवर में सैम कुरेन ने बढ़ाया रोमांच, हवा में नचा दिया गिल का स्टंप, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 PBKS vs GT Shubman Gill Sam Curran

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को मोहाली में खेले गए आईपीएल के 18वें मुकाबले में एक बार फिर मैच आखिरी गेंदों में खत्म हुआ। हालांकि अंतत: गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया, लेकिन पंजाब किंग्स के गेंदबाज सैम कुरेन ने आखिरी ओवर में मैच का रोमांच बढ़ा दिया। उन्होंने 67 रन बनाकर खेल रहे सेट बल्लेबाज शुभमन गिल को गच्चा दिया और क्लीन बोल्ड कर हवा में स्टंप नचाकर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया।

दूसरी गेंद पर दिया गच्चा 

ये नजारा 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। कुरेन की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लेकर सेट बल्लेबाज शुभमन गिल को स्ट्राइक दे दी। 48 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे गिल से पूरी टीम को उम्मीद थी कि वे फिनिश करके ही लौटेंगे, लेकिन कुरेन की दमदार गेंद ने गिल के होश ही उड़ा डाले। कुरेन ने शानदार लेंथ पर गेंद रखी, जिस पर गिल ने अक्रॉस द लाइन शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और ऑफ स्टंप हवा में उड़कर दूर जा गिरा। कुरेन की ये बॉल इतनी घातक थी कि गिल इसे समझ पाने की भी कोशिश करते तब तक स्टंप हवा में नाचता हुआ उड़ गया। इस तरह शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को 67 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

और पढ़िए – IPL 2023: साहा के रिव्यू से हार्दिक दंग, दूर खड़े रहकर सुन ली जितेश के बल्ले की आवाज, देखें वीडियो

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला मलिंगा का रिकॉर्ड

तेवतिया ने किया फिनिश 

आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। गिल को आउट करने के बाद कुरेन की अगली दो गेंदें बेहद शानदार यॉर्कर डालीं, जिन पर रन आउट का भी चांस बना, लेकिन विकेट नहीं गिर पाया। तेवतिया और मिलर ने एक-एक रन लिए। अब जीटी को 2 गेंदों में 4 रन की जरूरत थी। कुरेन ने जैसे ही पांचवीं गेंद डाली, घुटना मोड़कर इसे शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से उड़ा दिया। इस बॉल पर 4 रन मिलते ही टाइटंस को शानदार जीत मिल गई।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola