IPL 2023: आईपीएल के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने कमाल की Googly ball डाली। उन्होंने इस गेंद से पंजाब किंग्स के लिए शानदार बैटिंग करने वाले मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया, क्योंकि उसे पता ही नहीं चला कि गेंद कप आई और कब स्टंप में घुस गई।
दरअसल, इस मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें आमने सामने हैं। यह मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। राशिद खान ने अपनी टीम को मैथ्यू शॉर्ट के रूप में तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट को बोल्ड किया। गुगली बॉल पर शॉर्ट को हिलने तक का मौका नहीं मिला।
मैथ्यू शॉर्ट का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
मैच का लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 9 ओवर का खेल होने तक 3 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि प्रभसिमरन आज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और शिखर धवन ने 8 रनों का योगदान दिया। फिलहाल क्रीज पर जितेश शर्मा 14 जबकि भानुका राजपक्षे 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
7 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
29 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines