हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: RCB से खेलना चाहता है पाकिस्तान का युवा बल्लेबाज, बताई खास वजह

विज्ञापन
IPL 2023 Pakistan player Saim Ayub wants to play for RCB

IPL 2023: हाल में पाकिस्तान के लिए टी20 डेब्यू करने वाले सैम अयूब ने आईपीएल खेलने की इच्छा जताई है। उनसे एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें कभी आईपीएल में खेलने का मौका मिले तो फिर वो किस टीम के लिए खेलना पसंद करेंगे? इसी सवाल के जवाब में सैम अयूब ने RCB का नाम लिया, और कहा कि ‘विराट कोहली की वजह से वह इस टीम में जाना चाहेंगे।’

विराट कोहली दुनिया के बेस्ट एथलीट में से एक हैं – नादिर अली

दरअसल, सैम अयूब नादिर अली पोडकास्ट पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल खेलने की इच्छा जताई और विराट कोहली की जमकर तारीफ की। वह विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं। वह कोहली को अपना सिद्धांत मानते हैं। इसे लेकर अयूब ने कहा कि ‘जिस तरह से एक यंगस्टर से लेकर लेजेंड बनने तक का उनका सफर रहा है, उसका मैं बहुत बड़ा फैन हूं।

और पढ़िए – RCB vs LSG: 48 रन बनाते ही KL राहुल बना देंगे इतिहास, तोड़ देंगे क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड

https://twitter.com/_FaridKhan/status/1645000219636174854?s=20

विज्ञापन

विराट कोहली को बताया बेस्ट एथलीट

सैम अयूब ने विराट को दुनिया के बेस्ट एथलीट में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि ‘स्किल तो सबके पास होती है लेकिन उसे किस तरह से मैनेज किया जाता है वो सबसे जरूरी चीज होता है। विराट कोहली ने ये काम बखूबी किया है।”

और पढ़िए – IPL 2023: KKR में अचानक हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, बल्ले से बरपाता है कहर

कौन हैं सैम अयूब

सैम अयूब पाकिस्तान के युवा लेफ्टी बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। वह 2 इंटरनेशनल मैचों में 22 की औसत से 66 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2-23 में अयूब ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। वह पेशावर जल्मी की तरफ से खेले थे। उन्होंने बाबर आजम के साथ ओपनिंग करते हुए कई धमाकेदार पारियां खेलीं, जिसके बाद उन्हें नेशनल टीम में मौका मिल गया।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola