IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में उलटफेर, टॉप पांच में हुई शुभमन गिल की एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap table after PBKS vs GT 18th match
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Orange Cap table after PBKS vs GT 18th match
IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल के 18मैचों के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का नंबर 1 पर कब्जा बरकरार है। हालांकि टॉप में गुजरात टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की एंट्री हुई है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 67 रनों की बढ़िया पारी खेली, इसी के दम पर वह टॉप 5 में जगह बना पाए हैं। अब 4 मैचों में उनके नाम 183 रन हो गए हैं।
ऑरेंज कैप होल्डर की लिस्ट में नंबर 2 पर डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है, जिन्होंने कुल 4 मैचों में 209 रन बनाए। तीसरे नंबर पर जोस बटलर आते हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 204 रन बनाए हैं, जबकि चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है।
223 रन, शिखर धवन, 4 मैच
209 रन, डेविड वार्नर, मैच 4
204 रन, जोस बटलर, मैच 4
197 रन, ऋतुराज गायकवाड़, मैच 4
183 रन, शुभमन गिल, मैच 4
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: