IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 के 41वें मुकाबले में ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर दिया है। सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 414 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कॉन्वे ने पंजाब के खिलाफ 92 रनों की शानदार पारी खेली और ऑरेंज कैप की सेर में बड़ी छलांग लगाई। 422 रनों के साथ फॉफ डुप्लेसिस ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 पर काबिज हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन शामिल है?
ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है, जिन्होंने 9 मैचों में 354 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की टीम के ओपनर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 333 रन बनाए हैं। विराट कोहली 333 रनों के साथ टॉप पांच में सबसे नीचे विराजमान हैं।
और पढ़िए – DC vs SRH: अक्षर पटेल को 7वें नंबर पर क्यों भेजा? डेविड वॉर्नर ने बताई बड़ी वजह
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
422-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 8
414 रन, डेवोन कॉन्वे (csk) मैच 9
354 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (csk) मैच 9
333 रन, शुभमन गिल (GT) मैच 8
333 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 8
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को भारी पड़ा ये फैसला! आकाश चोपड़ा ने बार-बार उठाए सवाल
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
13 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines