IPL 2023 Orange cap: आईपीएल के 14वें मैच में शिखर धवन की कप्तानी पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर हुआ है। शिखर धवन 224 रनों के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ खिसकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके 3 मैचों में 189 रन हैं। शिखर धवन ने केकेआर के खिलाफ 99 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली थी, हालांकि उनकी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों से 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ी
शिखर धवन- मैच 3, रन 224
ऋतुराज गायकवाड़- मैच 3, रन 189
डेविड वॉर्नर- मैच 3, रन 158
जोस बटलर- मैच 3, रन 152
काइल मेयर्स, मैच 2, रन 139
और पढ़िए – IPL 2023: RCB के खिलाफ जमकर चलता है KL राहुल का बल्ला, 12 पारियों में बनाए हैं इतने रन
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – IPL 2023: RCB से खेलना चाहता है पाकिस्तान का युवा बल्लेबाज, बताई खास वजह
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines