IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 में सीनियर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस सीजन आरसीबी के लिए फॉफ डु प्लेसिस के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। आरसीबी के लिए खेल रहे फॉफ डुप्लेसिस ने अब तक 7 मैचों में 405 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रनों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 पर काबिज हैं।
आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे मौजूद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 314 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने 67मैचों में 306 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 3 विदेशी, जबकि 2 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मेरी यहां काफी फैन फॉलोइंग है’, SRH के खिलाफ मैच से पहले वॉर्नर ने जीत लिया दिल
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज
405-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 7
314 रन, डेवोन कॉन्वे (csk) मैच 7
306 रन, डेविड वॉर्नर (DC), मैच 7
279 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 7
270 रन, ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) मैच 7
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – IPL 2023: अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ पारी के पीछे है MS धोनी का हाथ, बताया क्यों मार रहे हैं इतने रन
पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines