हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Orange Cap: आरेंज कैप की रेस में वॉर्नर की बड़ी छलांग, फॉफ डुप्लेसिस हैं नंबर 1 पर काबिज

विज्ञापन
IPL 2023 Orange Cap david Warner's big jump

IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल में सीनियर खिलाड़ियों के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। 28 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पांच खिलाड़ियों में से 4 दिग्गज क्रिकेटर हैं। इस सीजन आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने खेले गए अब तक 6 मैचों में 343 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने 6 मैचों में 285 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 6 मैचों में 279 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर हैं, जिन्होंने 6 मैचों में अब तक 244 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में केकेआर के वेंकटेश अय्यर 234 रनों के साथ पांचवे नंबर पर मौजूद हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं टॉप 5 बल्लेबाज

343-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 6
285 रन, डेविड वॉर्नर (DC), मैच 6
279 रन, विराट कोहली (RCB) मैच 6
244 रन, जोस बटलर (RR) मैच 6
234 रन, वेंकटेश अय्यर (KKR), मैच 6

विज्ञापन

क्या है ऑरेंज कैप और किसे दी जाती है?

ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

पिछले सीजन किसे मिली थी ऑरेंज कैप

पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola