IPL 2023 orange cap: आईपीएल में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन खराब हो, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से रन निकल रहे हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। उन्होंने पिछले तीन मैचों में कुल 209 रन बनाए हैं। इन रनों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने अब तक 225 रन बनाए हैं।
इस सीजन 16मैचों के बाद ऑरेंज कैप होल्डर लिस्ट पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन टॉप पर हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 225 रन बनाए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके नाम 189 रन हैं।
और पढ़िए – RR vs CSK: ‘जब तक माही भाई खेल रहे हैं…’, संजू सैमसन का दिल छू लेने वाला बयान
ऑरेंज कैप लिस्ट 2023 (Orange cap holder list)
225- शिखर धवन (3 मैच)
209- डेविड वॉर्नर (4 मैच)
189- रऋतुराज गायकवाड़ (मैच 3)
175- फॉफ डु प्लेसिस ( मैच 3)
164- विराट कोहली (मैच 3)
क्या है ऑरेंज कैप और किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
और पढ़िए – RR vs CSK: हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के धोनी, बोले- मुझे लगता है कि…
पिछले सीजन किसे मिला था ऑरेंज कैप
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines