IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल 2023 के शुरू होने में 9 दिन से भी कम का समय बचा है। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीजन की शुरुआत से पहले ही 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
आईपीएल की धाकड़ टीम केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही चोट के चलते टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए हैं। वहीं अब टीम के अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा भी चोटिल हो गए हैं। वह अभ्यास सत्र के दौरान चोट के शिकार हो गए हालांकि अभी तक उनकी चोट कितनी गहरी है इसका पता नहीं चल पाया है।
और पढ़िए – और पढ़िए – WPL 2023: एलिमिनेटर में इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को रौंद फाइनल में बनाई जगह
नितीश राणा को ऐसे लगी चोट
गौरतलब है कि नितीश राणा ने दो अलग-अलग नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने केकेआर के स्पिनर्स और नेट गेंदबाजों का सामना किया और इसके बाद थ्रोडाउन का सामना करने लगे। इसी दौरान एक गेंद उनके एंकल पर जाकर लग गई। इसके बाद वो तुरंत मैदान में चले गए और सपोर्ट स्टाफ ने आकर उन्हें घेर लिया।
नितीश राणा की चोट कितनी गहरी है इसका अंदाजा अभी नहीं हुआ है लेकिन टीम मेनेजमैंट यही चाहेगा कि ये ज्यादा देर तक नहीं टिके। वे इस चोट लगने के बाद प्रेक्टिस सेशन में दोबारा नहीं लौटे।
और पढ़िए – IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की नैया लगाएंगे पार, Shane Watson ने बताए नाम
IPL 2023 के लिए केकेआर का स्कवॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह और शाकिब अल हसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
18 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
30 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
30 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines