IPL-2023: आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं गुजरा था, लेकिन इस बार टीम पुराने रंग में लौटने को बेताब नजर आ रही है। ऑक्शन में भी मुंबई ने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को चुना है। वहीं अब मुंबई इंडियंस के लिए एक खुशखबरी है।
जोफ्रा आर्चर वापसी के लिए तैयार
मुंबई इंडियंस ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन चोट की वजह से ऑर्चर क्रिकेट से दूर हो गए और उन्होंने आईपीएल का पिछला सीजन नहीं खेला था।
मैं वापसी के लिए तैयार
दरअसल, नए साल के पहले दिन जोफ्रा ऑर्चर ने ट्वीट करके जानकारी दी है, वह क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। ऑर्चर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं तैयार हूं’। बता दें ऑर्चर ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2021 में खेला था। जिसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर थे।
और पढ़िए –बल्लेबाज ने किया हवाई फॉयर, फील्डर ने हवा में उड़कर पकड़ लिया असंभव कैच, देखें Video
बुमराह-आर्चर की जोड़ी मचाएगी धमाल
बता दें कि पिछले साल मुंबई इंडियंस ने ऑर्चर को 8 करोड़ रुपए की रकम लगाकर खरीदा था। सबको उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा ऑर्चर की जोड़ी धमाल मचाएगी, लेकिन ऑर्चर चोट की वजह से बाहर हो गए। लेकिन इस बार सबको उम्मीद है कि आर्चर के फिट होने के बाद आईपीएल में बुमराह-आर्चर की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। जिससे मुंबई इंडियंस का खेमा खुश जरूर होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines