IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए की मोटी रकम लगाकार खरीदा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ग्रीन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, कैमरून ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए, जिसके बाद Mumbai Indians ने उन्हें स्पेशल बधाई दी है।
Mumbai Indians ने दी बधाई
कैमरून ग्रीन के पांच विकेट के बाद Mumbai Indians ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘Cameron चा कडक, Green claims his maiden five wicket haul in Tests’ यानि ग्रीन के प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस भी खुश नजर आ रही है।
और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – IPL 2023: इस बार आईपीएल में हो सकता है बड़ा बदलाव, BCCI जल्द कर सकता है ऐलान
https://twitter.com/mipaltan/status/1607267668155052037?s=20&t=dud3gX395XNn1-DCKdMZPg
ग्रीन ने झटके पांच विकेट
ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में भी आते ही गदर मचा दिया। पहले उन्होंने शानदार ऑफ कटर गेंद डालकर डियूनिज को आउट किया। वहीं इसके बाद जब वेरेन और मार्को येनसन दमदार पार्टनर्शीप बना रहे थे तब उन दोनों को धारदार गेंद से चकमा दिया। जिसके बाद उन्होंने रबाडा और लुंगी नगीदी को तो क्लीन बोल्ड कर दिया और अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। ग्रीन की इस स्पेल की ही बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
और पढ़िए – दिनेश कार्तिक विराट कोहली की इस पारी के दीवाने, बताया 2022 की best innings
https://twitter.com/subhu__RO45/status/1607271261385949185?s=20&t=dud3gX395XNn1-DCKdMZPg
मुंबई की टीम भी मजबूत
वहीं इस बार ग्रीन के आने से मुंबई की टीम भी मजबूत नजर आ रही है, उन्हें कीरोन पोलार्ड का विकल्प मान जा रहा है, क्योंकि कैमरून ग्रीन शानदार बैटिंग के साथ बॉलिंग भी कर सकते हैं, जबकि वह ओपनिंग से लेकर 7वें नंबर तक पर बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। ऐसे में ग्रीन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अहम रोल निभाते नजर आ सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines