नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आईपीएल का शेड्यूल तो जारी नहीं हुआ है, लेकिन एमएस प्रैक्टि्स करने नेट्स में पहुंच गए। धोनी ने यहां अपने चिर-परिचित अंदाज में शॉट लगाए। 41 साल के धोनी की फुर्ती के आगे उम्र भी मात खाती नजर आई। हालांकि उनके चेहरे की दाढ़ी ने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है।
सफेद दाढ़ी में न्यू लुक वायरल
देखते ही देखते धोनी का सफेद दाढ़ी में न्यू लुक वायरल हो गया। धोनी के फैंस इस न्यू लुक को भी जमकर पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि धोनी किसी भी लुक में रहें, उन्हें वे बेशुमार प्यार करते रहेंगे। अब वे आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं।
और पढ़िए –‘IPL के दौरान मेरे बगल में बैठें ऋषभ पंत…’, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का अनुरोध
https://twitter.com/DHONIism/status/1616288004024291329
https://twitter.com/CSKFansOfficial/status/1616298957294178305
https://twitter.com/HarshaObviously/status/1616357047737651202
कब शुरू हो सकता है आईपीएल?
यूं तो आईपीएल की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे मार्च के अंतिम सप्ताह तक शुरू किया जा सकता है। इसे महिला आईपीएल के बाद शुरू किया जाएगा। वुमंस आईपीएल का आयोजन 4 से लेकर 26 मार्च तक कराया जा सकता है। इसके बाद 31 मार्च या फिर 1 अप्रेल से आईपीएल का नया सीजन शुरू हो सकता है। उल्लेखनीय है कि सीएसके ने कम से कम इस सीजन के लिए कहा है कि धोनी ही कप्तान रहेंगे। पिछले साल रवींद्र जडेजा को कप्तानी थमाने के बाद बीच सीजन जडेजा ने कैप्टेंसी लौटाने का फैसला लिया था। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
और पढ़िए –BBL 2023: कहर बरपाती आई और सीधा स्टंप में घुस गई खतरनाक गेंद, बहुत दूर जाकर गिरी बेल्स, देखें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines