CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के छठवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से मात दी। यह मुकाबला रोचक रहा, लेकिन आखिर में धोनी ब्रिगेड ने बाजी मार ली। सीएसके के लिए मोइन अली ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके के लिए 19 रन बनाने के बाद 4 विकेट भी निकाले। लखनऊ के खिलाफ मिली इस सीजन की पहली जीत से एमएस धोनी बेहद खुश हैं।
मैच के बाद एमएस धोनी चेपॉक की इस पिच पर हैरानी जताई। इस मैदान पर लो स्कोर मैच होते हैं और स्पिनर्स को बढ़िया मदद मिलती है, लेकिन यह मुकाबला हाई स्कोर वाला रहा। इसे लेकर धोनी ने कहा कि ‘हम सभी सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा? मैंने सोचा कि यह बहुत धीमी होगी। लेकिन यह ऐसा विकेट था जहां आप रन बना सकते थे, मैं विकेट से काफी हैरान था।’
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वाह क्या दीवानगी है’, MS धोनी को टीवी पर देख आरती उतारने लगा फैंस, टीका भी लगाया, देखें
तेज गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत- धोनी
एमएस धोनी ने स्वीकार किया है कि सीएसके को तेज गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘ हमें परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण यह है कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं? इस पर नजर रखी जाए।
मैच का पूरा हाल
सीएसके ने पहले खेलते हुए सलामी बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में 217 रन बनाए थे। सीएसके के लिए अंत में शिवम दुबे (27), अंबाती रायुडू (27) और एमएस धोनी (12) ने कमाल की बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में धोनी के 2 छक्कों की मदद से सीएसके 217 रनों तक पहुंची थी।
और पढ़िए – CSK vs LSG: चेपॉक में MS Dhoni ने ठोके बैक-टू बैक छक्के, IPL में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
मायर्स ने दिखाया दम, लेकिन नहीं जीत पाई लखनऊ
218 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ ने शानदार शुरुआती करते हुए 5 ओवर में 79 रन ठोक दिए थे, कायल मेयर्स ने 22 गेंद में 53 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद लखनऊ के विकेट गिरते गए और सीएसके ने मैच में वापसी कर ली। उनके अलावा पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।
सीएसके की जीत के हीरो रहे मोइन अली
मोइन अली सीएसके की जीत के हीरो रहे। जिन्होंने पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया और 4 विकेट झटके। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। उन्होंने केएल राहुल, कायल मेयर्स, कुणाल पांड्या और मार्कस स्टोयनिस का शिकार किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
20 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines