IPL 2023: मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, कब शुरू होगा IPL, यहां पढ़ लीजिए A टू Z जानकारी
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023
IPL 2023: आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियां अपना स्क्वॉड पूरा करेंगी। हम आपके लिए आईपीएल 2023 से जुड़ी तमाम जानकारी लाए हैं, इसमें आपको आईपीएल ऑक्शन, इसमें भाग ले रहे खिलाड़ी और आईपीएल शेड्यूल से जुड़े सवालों के जवाब देने की कोशिश की है, जानिए
मिनी ऑक्शन में पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 991 खिलाड़ियों में से 369 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन इसके बाद टीम के कहने पर 36 खिलाड़ियों को और जोड़ा गया है। लिहाजा अब ऑक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हो गई है।
मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन 405 में से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं, इनमें कुल 119 कैप्ड यानी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
साल 2023 में होने वाले आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन होना है। इस बार सभी 10 टीमों को पर्स में 5 करोड़ रुपए ज्यादा मिल रहे हैं। पिछली बार मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था, इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे।
ऑक्शन में 2 करोड़ का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। इस बेस प्राइज के सभी 19 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 11 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। भारत के मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं।
केन विलियमसन, राइली रुसो, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट
सीन एब्बोट, नाथन कूल्टर-नाइल, , जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा।
मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, जो रूट, हेनरिक क्लासेन, अकील होसैन, मुजीब-उर रहमान, तब्रैज शम्सी, डेरिल मिचेल, मोहम्मद नबी, काइल जेमिसन, एंड्रयू टाई, ल्यूक वुड, डेविड वीसे, मोजेज हेनरिक्स, मैट हेनरी, रोस्टन चेज और रहकीम कॉर्नवॉल, शाई होप, टॉम लैथम, माइकल ब्रैसवेल।
और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसे सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़ रुपए बाकी हैं।
हैदराबाद- 42.25 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस- 1925 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8.75 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ रुपए
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच होंगे। IPL का 16वां एडिशन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 2022 का आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो कर 29 मई तक चला था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: