IPL 2023, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया।इस मैच में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 14 रनों से जीत हासिल की। मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया। उन्होंने अपने पिता के इस लीग में विकेट लेने के अधूरे काम को पूरा किया।
अर्जुन तेंदुलकर के अलावा इस मैच में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टीम की तरफ से ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन समेत कई खिलाड़ी चमके। इस जीत के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने एक खास ट्वीट किया।
और पढ़िए – IPL 2023: हरभजन सिंह ने पकड़ी हैरी ब्रूक की कमजोरी, स्टार बल्लेबाज के लिए कही बड़ी बात
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में कही ये बात
सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम का फोटो शेयर करते हुए एक खास ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि -मुंबई इंडियंस का एक बार फिर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। कैमरून ग्रीन ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया, इशान और तिलक की बल्लेबाजी जितनी अच्छी है उतनी ही अच्छी है! आईपीएल हर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। बढ़िया चल रहे लड़के! और अंत में एक तेंदुलकर के पास एक आईपीएल विकेट है!’
और पढ़िए – मुंबई क्रिकेट संघ के एडवाइजर बन सकते हैं मिलिंद रेगे, 6 रणजी ट्रॉफी जीत में रहे शामिल
मैच का लेखा-जोखा
राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 41 के स्कोर पर रोहित शर्मा (28) का विकेट खो दिया। इसके बाद कैमरून (64), तिलक (37) और ईशान (38) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।इसके बाद मयंक अग्रवाल (48) और हेनरिक क्लासेन (36) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines