IPL 2023, MI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार शाम को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक था और अंत में मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों ने 200 रन बनाए और एक समय लग रहा था कि राजस्थान इसे जीत जाएगी। ऐसे में टीम से कहां चूक हो गई इसकी वजह संजू सैमसन ने बताई है।
मैदान काफी गिला हो गया था, गेंद पकड़ना मुश्किल था- संजू सैमसन
मैच के बाद संजू सैमसन ने मैच में गिली आउटफिल्ड का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गेंद गिली होने के चलते उसे पकड़ना मुश्किल साबित हो रहा था ऐसे में कुछ हल्की गेंदे पड़ गई। उन्होंने कहा कि – टाइम-आउट में सूर्या जिस तरह से जा रहा था, हम उससे लड़ने की बात कर रहे थे। डेविड ने कुछ बहुत खास किया। यह एक तरह से गीला हो रहा था। यह बहुत गीला नहीं था और हम अपना समय गेंद को पोंछने में लगा रहे थे। हमारे पास इन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव था। हम जिस तरह से खेल रहे हैं या तो हम जीत गए हैं या हम करीब आ गए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: टीम इंडिया के लिए धमाल मचा सकते हैं जायसवाल, इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
हम प्रक्रिया पर ध्यान देना जारी रखेंगे- सैमसन
संजू सैमसन ने आगे टीम को प्रोत्साहित करते हुए ये भी कहा कि ‘परिणाम इधर-उधर आते रहते हैं। हम प्रक्रिया पर ध्यान देना जारी रखेंगे। हम जिन चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं उस पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। हम कड़ा संघर्ष करते रहेंगे। मैं जायसवाल से कुछ खास उम्मीद कर रहा था। उसने आखिरी गेम में 70 के आसपास का स्कोर बनाया था, हम हमेशा सोचते थे कि यह (शतक) नजदीक है।’
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: 17 विकेट के साथ टॉप पर पहुंचा ये तेज गेंदबाज, जानें किस नंबर पर हैं अर्शदीप-राशिद
ऐसे मैच हारी राजस्थान रॉयल्स की टीम
मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए थे। 213 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी MI टीम 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए। वहीं टिम डेविड ने भी अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर मैच जिताया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
48 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines