IPL 2023, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। इस पारी के बाद उनकी तारीफों के पुल बांधने वालों का तांता लग गया। इसी में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के खास ट्वीट ने सभी का ध्यान खींचा।
गांगुली ने सूर्यकुमार यादव की पारी पर ऐसे किया रिएक्ट
सूर्य कुमार यादव ने इस मैच में 35 गेंद में 83 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और छह छक्के लगाए। सूर्य कुमार यादव की इस तूफानी पारी देख भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी गदगद हो गए। उन्होंने सूर्या को टी20 का बेस्ट बल्लेबाज बताया। गांगुली ने लिखा कि – ‘सूर्य कुमार यादव दुनिया का बेस्ट टी-20 का प्लेयर है। ऐसा लगता है कि वह कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करता है।’
और पढ़िए – IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में पूरे किए 3000 रन, इस खास क्लब में बनाई जगह
विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा ही किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी सूर्यकुमार यादव को लेकर कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था। जिसे सौरव गांगुली के ट्वीट के बाद याद किया जा रहा है। पिछले नवंबर में, जब सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 49 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली थी, तब कोहली ने ट्वीट किया था: “न्यूमेरो यूनो दिखा रहा है कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्यों है। इसे लाइव नहीं देखा लेकिन मुझे यकीन है कि यह उनकी एक और वीडियो गेम पारी थी।’
ऐसे मैच जीती मुंबई इंडियंस की टीम
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डु प्लेसिस (65) के अर्धशतकों की मदद से 199/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी (83) की बदौलत 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। सूर्या ने इस पारी की बदौलत आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines