हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs RCB: पहली गेंद पर छूटा डु प्लेसिस का कैच, सूर्या ने लगाई छक्कों की झड़ी, नेहल ने कार पर मारी बॉल, जानें मैच में क्या रहा खास

विज्ञापन

IPL 2023, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 200 रनों के लक्ष्य को 21 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मैच में फाफ डु प्लेसिस का कैच, सूर्या के शॉट्स, इशान का छक्का समेत कई बेहतरीन चीजें देखने को मिली।

पहली गेंद पर छूटा फाफ डु प्लेसिस का कैच

आरसीबी की पारी के पहले ओवर में तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला और डु प्लेसिस को स्ट्राइक दी। जिसके बाद अपनी पहली गेंद खेल रहे आरसीबी के कप्तान को बेहरनडॉफ ने अपने जाल में फंसाया और बल्ले से लगकर गेंद सीधे मिड विकेट के पास चली गई। इसे पकड़ने के लिए नेहल वढेरा ने हाथ बढ़ाए लेकिन गेंद उनकी उंगली से टकराकर नीचे गिर गई। ऐसे में डु प्लेसिस जिन्होंने मैच में 65 रन बनाए वे अपनी पहली बॉल पर आउट होने से बच गए।

और पढ़िए – IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में पूरे किए 3000 रन, इस खास क्लब में बनाई जगह

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने की छक्कों की बरसात

मैच में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने मात्र 35 गेंदों पर ही 83 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी और कुल 6 बार गेंद को दर्शकों के पास भेजा। उनके शॉट देखकर विराट कोहली ने सूर्या की तारीफ की। सूर्या ने वानखेड़े में आए मुंबई इंडियंस के फैंस का दिन बना दिया।

नेहल ने कार को मारी बॉल

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 11वें ओवर में वनिंदु हसरंगा की गेंद पर नेहल वधेरा ने स्लॉग स्वीप लगा कर डीप मिड-विकेट की दिशा में शानदार छक्का लगाया। बॉल बॉउंड्री के बाहर खड़ी कार पर लग गई। इससे कार के हैंडल पर डेंट आ गया। ये इस सीजन में ऐसा दूसरी बार ही हुआ है।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग, आरसीबी के लिए बड़ी मुश्किलें, देखें मौजूदा स्थिति

विष्णु विनोद का कैच और मैच का बदल गया रुख

आरसीबी ने मैच में 14 ओवर में ही 140 रन बना लिए थे। टीम का लक्ष्य आसानी से 220 के पार जाता नजर आ रहा था। लेकिन 15वें ओवर की पहली गेंद पर फाफ डु प्लेसिस आउट हो गए। कैमरून ग्रीन ने ओवर की पहली बॉल फाफ डु प्लेसिस को वाइड लेंथ पर फेंकी। डु प्लेसिस ने शॉट खेला, लेकिन बॉल मुंबई के सब्स्टिट्यूट फील्डर विष्णु विनोद के पास चली गई। उनके हाथ से दो-तीन बार बॉल फिसली लेकिन बाद में उन्होंने इसे पकड़ लिया। इस कैच ने ही मैच को बदल दिया और लक्ष्य सिर्फ 200 रनों का ही रह गया।

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डु प्लेसिस (65) के अर्धशतकों की मदद से 199/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी (83) की बदौलत 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola